- गणेश र्नािंग होम के मालिक डाॅ0 अनिल झा से मांगी थी फिरौती
- इनकी योजना कई नर्सिंग होम के संचालको से फिरौती मांगने की थी
गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) गणेश अस्पताल लोनी के प्रबन्ध निदेशक डॉ0 अनिल कुमार झा को 22 नवंबर को मोबाइल पर कॉल व पत्र के जरिये कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना के नाम से 2 लाख रुपये की रंगदारी माँगने की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक माबाइल और फिरौती का पत्र बरामद किया है।
थाना लोनी पुलिस ने की घटना का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए कल रात मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त अजय कुमार पुत्र सुनील निवासी फ्रेन्डस कालोनी ग्राम सिकरानी थाना लोनी गाजियाबाद को उसके घर से करीब 9ः30 बजे गिरफ्तार किया , इसके निशादेही पर उक्त घटना का मास्टर माइन्ड महेश पांचाल पुत्र सुखवीर सिंह व डॉ0 गणेश कुमार शर्मा को इन्द्रप्रस्थ कालोनी में स्थित एक फ्लैट से रात के करीब 10ः40 बजे दबिश देकर दबोच लिया। दोनों से सख्ती से पूछताछ करने पर डाॅक्टर को फिरौती के लिए पत्र लिखने व मोबाइल फोन पर अपहरण की धमकी देकर 2 लाख रूपए मांगने की बात कबूल की। पुलिस ने महेश पांचाल के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया ।
उक्त मोबाइल मे लगा सिम अभियुक्त अजय के मित्र हर्ष का था अजय हर्ष का मोबाइल 17 नवंबर को उठा लाया था और बाद में मोबाइल 2 दिन बाद वापस कर दिया था, किन्तु सिम अपने पास रख लिया था। इसी सिम से फिरौती मांगने की घटना को अन्जाम दिया गया । उपरोक्त तीनो ने 22 नवंबर को कोयल एन्कलेव थाना क्षेत्र साहिबाबाद के पास चाय की दुकान पर एकत्र होकर डॉ0 अनिल कुमार झा को फोन करके कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना बनकर 2 लाख रुपया की फिरौती माँगी थी । उसके बाद फिरौती से सम्बन्धित एक पत्र एक नादान लडके से यह कहकर कि यह डाक्टरी रिपोर्ट है जिसे गणेश अस्तपाल लोनी के काउन्टर पर दे देना इसके लिये तुम्हे 50 रुपये मिलेंगे, भिजवाया गया था ।
इनके पास से सिटी हॉस्पीटल लोनी के प्रबन्ध निदेशक के नाम लिखा हुआ एक और फिरौती का पत्र भी बरामद हुआ । जो कि इनका अगला शिकार होने वाला था । इसके अतिरिक्त इनकी योजना एक चार पहिया गाडी लूटने की भी थी । अभियुक्त महेश पांचाल हाजीपुर बेहटा में सूर्या हॉस्पीटल चलाता था । जिसमें काफी नुकसान हो जाने के बाद हॉस्पीटल बंद हो गया । इसके पश्चात इसने पाइप लाइन मार्ग पर एक और हॉस्पीटल करीब एक माह चलाया था, जो भी घाटे में आ जाने के कारण बन्द हो गया । इसके ऊपर कई लोगो का करीब 18-20 लाख रुपये कर्ज हो गया । जिससे बचने के लिए यह अपना घर छोडकर गुप्त रुप से रहने लगा । डॉ0 गणेश कुमार शर्मा एक बीएएमएस डॉक्टर है। डाॅक्टर शर्मा और अभियुक्त अजय पहले महेश पांचाल के सूर्या अस्पताल में काम करते थे। अब अपने कर्जे से उबरने के लिए महेश ने फिरौती की यह योजना बनाई । जिसमें डॉक्टर गणेश कुमार शर्मा व अजय को भी शामिल कर लिया । डॉ0 गणेश कुमार शर्मा का भी 50000 रुपया कर्ज महेश पांचाल के ऊपर था । डॉ0 अनिल कुमार झा इनके पूर्व से परिचित थे और उनको सीधा सादा समझकर पहला शिकार उन्हे ही बनाने की योजना बनाई गई । जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर 22 नवंबर 18 को मुकदमा अपराध संख्या 2608/18 धारा 386 भादवि पंजीकृत किया गया । अभियुक्तो को इनके पहले ही अपराध में गिरफ्तार कर लिया गया अन्यथा इनकी योजना कई नर्सिंग होम के संचालको से फिरौती वसूलने की थी ।
गिरफ्तार अभियुक्त महेश पांचाल पुत्र सुखवीर सिंह निवासी स्टेशन के ठीक सामने राहुल गार्डन बेहटा हाजीपुर थाना लोनी बार्डर जनपद गाजियाबाद, अजय कुमार पुत्र सुनील निवासी फ्रेन्डस कालोनी ग्राम सिकरानी थाना लोनी, गाजियाबाद तथा डॉ0 गणेश कुमार शर्मा पुत्र कुँवरलाल निवासी 321 पाल रोड अर्थला मोहन नगर थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद के रहने वाले है।



0 comments:
Post a Comment