लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट ने डाॅ0 भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस पर दी श्रद्धांजलि
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) “लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट” द्वारा भारत के संविधान निर्माता, करोड़ों भाई-बहनों के मसीहा, देश के प्रथम कानूनमंत्री डा0 भीमराव अम्बेदकर का परिनिर्वाण दिवस डा0 भीमराव अम्बेदकर पार्क, लाजपत नगर साहिबाबाद के प्रांगण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संस्था के संस्थापक राम दुलार यादव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मन प्रसाद डा0 अम्बेडकर जन कल्याण परिषद् के अध्यक्ष ने की तथा आयोजन इंजी0 धीरेन्द्र यादव व संचालन लालता प्रसाद ने किया। इस मौके पर सी0 पी0 सिंह, रमेश भारती, राजेन्द्र प्रसाद ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। उपस्थित सभी ने बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक राम दुलार यादव ने कहा कि डा0 भीमराव अम्बेडकर ने कठिन परिस्थितियों में शिक्षा पूरी कर विश्व के महान विद्वानों में अपने को स्थापित किया। भारत का संविधान लिखकर समता, न्याय, बंधुत्व तथा सभी के समान अवसर का सन्देश दिया। वे समाज के कमजोर वर्गों तथा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जीवन भर प्रयासरत रहे। उनका मानना था कि जब तक सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक व शैक्षणिक दृष्टि से भारत के लोग संपन्न नहीं होंगें तब तक सामाजिक न्याय की बात करना बंचित, शोषित, दलित समाज के लिए धोखा से कम नहीं होगा। उन्होंने बेजुबान लोगों को बोलने का अधिकार दिलाया और ”शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो का सन्देश दिया।
श्री यादव ने कहा कि आज राजनैतिक आजादी पर धनबल, बाहुबल का प्रभाव बढ़ता जा रहा ह,ै यह चिन्ता का विषय है। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की साजिश हो रही है। सामाजिक, आर्थिक, शैक्षाणिक आजादी के बिना राजनैतिक आजादी अधूरी है। आज संविधान बदलने की साजिश हो रही है। हमें सावधान रहने की जरुरत है। असहिष्णुता, कटुता, पाखण्ड, भ्रम, अंधविशवास बढ़ रहा है, इसे शिक्षा, सद्भाव, समता, समानता, सहयोग और प्रेम की भावना जागृत कर ही समाप्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में राम दुलार यादव, लक्ष्मन प्रसाद, सी0 पी0 सिंह, राजीव गर्ग, लालता प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद, हिमांशु सैनी, केदार सिंह, सुरेश कुमार भारद्वाज, हरिशंकर यादव, मोहम्मद सलाम, बीर सिंह सैन, हरीश ठाकुर, हरी किसान यादव तथा सैकड़ों महिला, पुरुष मुख्य रहे। कार्यक्रम के समापन के पश्चात फल वितरण किया गया।



0 comments:
Post a Comment