साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) सेठ आनन्दराम जैपुरिया स्कूल के प्रांगण में स्कूल के वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि प्रसिद्ध अदाकारा श्रीमती पूजा बेदी एव विशिष्ट अतिथि के रूप में जैपुरिया शैक्षिक संस्थान के अध्यक्ष शिशिर जैपुरिया उपस्थित थे। उन्होंने प्रतिभावन विद्यार्थियों को शैक्षिक गतिविधियों तथा विभिन्न उपलब्धियों हेतु पुरस्कृत किया एवं विद्यार्थियों की रचनात्मक और कलात्मक प्रस्तुतिकरण को देखकर मन्त्रमुग्ध हुए बिना नहीं रह पाए।
कार्यक्रम का शुभारंभ सम्मानित जनों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा से प्रभावित होकर कार्यक्रम की मुख्यअतिथि श्रीमती पूजा बेदी ने चन्द शब्दों के द्वारा छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि प्रगतिशील समाज के निर्माण में शिक्षा की एक अहम भूमिका है एवं युवावर्ग की विचारधारा को नई दिशा प्रदान करता है
इस मौके पर जैपुरिया शैक्षिक संस्थान के अध्यक्ष शिशिर जैपुरिया ने मुख्य अतिथि तथा सम्मानित जनों का हार्दिक स्वागत किया और निरंतर विकास एवं प्रगति के मार्ग पर अग्रसर जैपुरिया शैक्षिक संस्थान की प्रधानाचार्या एवं निदेशिका श्रीमती मंजू राणा को बधाई दिया। उन्होंने युवावर्ग को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमारे देश के युवावर्ग भारतीय संस्कृति एवं आदर्शों को अपना ध्येय मानते हुए विश्वस्तर पर तकनिकी के क्षेत्र में आए अद्भुत बदलाव के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं निदेशिका श्रीमती मंजू राणा ने विद्यार्थियों के शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में तत्कालीन सत्र की प्राप्त उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी और इसी प्रकार उन्नति के पथ पर आगे बढने की प्रेरणा दी। उन्होंने उपप्रधानाचार्या श्रीमतीसरोजनी सिन्हा, मुख्य अध्यापिका श्रीमती इंदु कोहली नर्सरी विभागाध्यक्ष, अध्यापकगण व छात्रों के अनुपम प्रयास की सराहना की। जैपुरिया शैक्षिक संस्थान के द्वारा विद्यालय के 46 सदस्यों को उनके एक दशक का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने अथक एवं निष्ठापूर्ण प्रयास से विद्यालय को श्रेष्ठता के शिखर पर पहुँचाया है।
इसके बाद सांस्कृतिक समारोह का आरम्भ यामिनीदृदडस्कसिम्फनी नामक संगीतमय कार्यक्रम से किया गया , जिसमें छात्रों ने ह्रदयस्पंदित करने वाले गीतों को प्रस्तुत किया। ‘श्रीनिधि’ नामक कार्यक्रम के अंतर्गत महालक्ष्मी के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। समाज में आदर्श स्थापित करने हेतु एवं हर मानस पटल को झकझोरने के लिए विद्यालय के छात्रों ने ‘ द ब्लाइंड ऐज ‘ नामक नृत्य नाटिका की प्रस्तुति कर के दर्शकों को आनंदित किया । छह सौ से अधिक छात्रों ने इस रंगारंग कार्यक्रम में हिस्सा लेकर दर्शकों को अपनी प्रतिभा से आकर्षित किया ।
इस सांस्कृतिक समारोह का दूसरा आकर्षण छात्रों द्वारा बहुउद्देशीय क्रियाकलाप के अंतर्गत बनाए गए मॉडल थे , जिनमें छात्रों ने क्रमागत विकास पर आधारित ‘द एपोक‘ में सभी विषयों के अंतर्गत होने वाले इवोल्यूशन को बखूबी से दर्शाया था । इस प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्रों ने अपनी कलात्मक एवं सृजनात्मक सोच का प्रदर्शन करते हुए नई वस्तुएँ बनाकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। अंत में सभी को तहे दिल से धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की गई ।


0 comments:
Post a Comment