गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) जीडी वीसी ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर रोक लकाने में असफल रहने वाले कई इंजीनियरों के कार्य क्षेत्रों में बदलाव किया है। उन्होंने अवेध निर्माण करने वाले पर मुकदमा दर्ज करने का भी आदेश दिया है।
जीडीए सचिव संतोष कुमारी राय ने बताया कि प्रभारी अधिशासी अभियंता आर पी सिंह को प्रवतैन जोन - 6 और 8 का प्रभारी बनाया गया हैं। इसी तरह प्रवर्तन जोन-2 और प्रवर्तन जोन-7 का प्रभारी अधिशासी अभियंता अजय कुमार सिंह, अभियंत्रण जोन-2 अधिशासी अभियंता अरूण कुमार सक्सेना, जोन-4 और प्रवर्तन जोन -5 अधिशासी अभियंता मानवेंद्र कुमार सिंह जिम्मेदारी दी गई है। जोन-7 और -8 के प्रभारी अधिशासी अभियंता सुधीश कुमार सिन्हा कार्य देखेंगे। जबकि सहायक अभियंता केशव राम और सहायक अभियंता अजीत कुमार को अभियंत्रण जोन-3,जोन-6 का कार्य दिया गया है।
सहायक अभियंता जेके तिवारी मास्टर प्लान में शमन कार्यों में तकनीकी कार्य देखेंगे। सहायक अभियंता मनोज कुमार को पूर्व आवंटित कार्य के साथ प्रवर्तन-7 का कार्य भी आवंटित किया है। ज्ञात हो कि कि जीडीए की काफी सख्ती के बाद भी अवैध निर्माण पर रोक नहीं लग पा रही है। विभिन्न क्षेत्र में बिल्डर अवैध निर्माण करा रहे हैं।



0 comments:
Post a Comment