- नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पुिलस का सतर्क पहरा रहेगा
- बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड टीम भी तैनात रहेगी
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) टीएचए में नव वर्ष पर सुरक्षा के लिए विशेष योजना तैयार की गई है। सभी थानों के पुलिस बल सतर्क किया गया है। इसके साथ ही सुबह से लेकर रात तक अलग-अलग टीमें विभिन्न बिंदुओं पर काम करेंगी। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस टीमें मॉल-मल्टीप्लेक्स, रेस्टोरेंट, होटल और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया जाएगा। इस दौरान बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड टीम भी तैनात रहेगी।एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि नव वर्ष पर सुरक्षा व्यवस्था योजनाबद्ध तरीके से की गई है।
31 दिसंबर की शाम से ही सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस बल लगा दिया जाएगा। सभी थाने की पुलिस अपने-अपने क्षेत्र के मॉल, मल्टीप्लेक्स, पार्क, रेस्टोरेंट, होटल अन्य ऐसे अन्य स्थानों पर तैनात रहेगी, जहां पर नव वर्ष का जश्न मनाया जाएगा। रात भर पुलिस फोर्स सुरक्षा व्यवस्था में लगी रहेगी। एक जनवरी की सुबह से ही भीड़भाड़ वाले इलाके, पार्क व अन्य स्थानों पर एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम लगाई जाएगी, टीम मनचलों पर नजर रखेगी। दिन में जगह-जगह बैरियर लगाकर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान फर्राटा भरने वाले और सड़क पर स्टंट करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि नव वर्ष की पूर्व संध्या और एक जनवरी की शाम को शराब की दुकानों पर पुलिसकर्मी तैनात किए जाएगें। रात 10 बजे शराब की सभी दुकानें बंद करा दी जाएगीं, जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे। मॉल-मल्टीप्लेक्स, क्लब व जिन स्थानों पर नववर्ष का जश्न होगा उसके आसपास सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएगां। ये पुलिसकर्मी सुरक्षाकर्मी मनचलों पर नजर रखने के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता करेंगे।



0 comments:
Post a Comment