साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) रोटरी क्लब आॅफ इंदिरापुरम गैलोर ने शनिवार को वसुंधरा के स्लम एरिया में कपड़े व भोजन का वितरण किया। कपड़े पाकर बच्चे काफी खुश नजर आए। सवसे पहले क्लब की टीम वसंुधरा सेक्टर-तीन स्थित झुग्गी-झोपड़ी में रह रहे लोगों के पास पहुंची। भोजन व कपड़े देखकर यहां काफी संख्या में झुग्गी झोपड़ी के लोग एकत्र हो गए। इस दौरान सभी को भोजन खिलाया गया तथा कपड़े बांटे गए।
सर्दी में कपड़े मिलने से सभी काफी खुश हो गए। यहां कई बच्चे ऐसे मिले जिनके बदन पर इस कड़कड़ाती सर्दी में कपड़े तक नहीं थे। इसके बाद टीम वसुंधरा सेक्टर-10 स्थित स्लम एरिया में पहुंची और यहां भी कपड़े व भोजन बांटा। यहां भी सैकड़ों जरूरतमंदों को कपड़े बांटे गए। चार्टर प्रेजीडेंट डा.धीरज भार्गव एवं कुनिका भार्गव ने बताया कि क्लब द्वारा हर वर्ष कपडे व भोजन का वितरण किया जाता है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, फुटपाथ व स्लम एरिया में रहने वाले लोगों को सर्दी से बचाने के लिए समय-समय पर कंबल भी बांटे जाते है। जिससे उन्हें सर्दी में कोई परेशानी न हो।
भोजन व कपड़े वितरण में चार्टर प्रेजीडेंट डा.धीरज भार्गव, पूर्व अध्यक्ष मनीषा भार्गव, प्रतीक भार्गव, कुनिका भार्गव, पूनम बाला, संजय शर्मा व विक्रम आदि ने सहयोग किया।



0 comments:
Post a Comment