कुत्ते को मारने का आरोपी पुलिस हिरासत में।
साहिबाबाद। थाना साहिबाबाद पुलिस ने एक व्यक्ति को अपने स्कूटर से कुत्ते को बांधकर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में पीएफए नाम की संस्था आरोपी के खिलाफ थाना साहिबाबाद में रिपोर्ट दर्ज करा रही है ।

जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति को लोहिया पार्क की ओर से राजेंद्र नगर की ओर आते देखा उसने अपने स्कूटर से एक कुत्ते को बांध रखा था। उसे एक कार चालक ने पकड़ने का प्रयास किया तो अपना स्कूटर छोड़कर भाग गया। बाद में उसे आगे दौड़कर भीड़ ने पकड़ लिया और थाना साहिबाबाद पुलिस को सौंप दिया। थाना साहिबाबाद पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम नफीस पुत्र रहिस निवासी गली नंबर 6 शहीद नगर है। उसके साथी तौसीम की तलाश है। ये दोनों शहीद नगर से कुत्ते को घसीटते से हुए लेकर आ रहे थे। तभी कुछ लोगों ने उनका पीछा कर राम मनोहर लोहिया पार्क के पास पकड़ लिया । उसका साथी तौसीम भागने में कामयाब हो गया। उसका कहना था कि इस कुत्ते ने कई बच्चों को काटा था इसलिए वह उसे इस तरह लाया था।

0 comments:
Post a Comment