जीडीए व खाद्य विभाग ने की सैकड़ों दुकानें सील GDA and Food Department sealed hundreds of shops



साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो )  जीडीए के अधिकारियों ने शुक्रवार को अवैध बनी दुकानों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें सील कर दिया। इस तरह तुलसी निकेतन में बनी सैकड़ों व लाजपत नगर में बनी तीन मीट की दुकानें सील की गयीं। दो दसक से अधिक समय से चल रहीं इन दुकानों को सील करने के दौरान लोगों ने बिरोध प्रकट किया लेकिन पुलिस बल के आगे बिरोध दब गया।
           
जानकारी के अनुसार थाना  साहिबाबाद के ठीक पीछे लाजपत नगर में जीडीए मार्केट के बाहर में चल रहीं तीन मीट की दुकानों को खाद्य विभाग व नगर निगम के अधिकारियों ने सील कर दिया। इन तीन दुकानों में से एक दुकान का लाइसेंस मिला लेकिन तीनों दुकाने के खाद्य विभाग के मानक आधारों के विपरीत चल रही थीं। लोगों से इनकी काफी शिकायत प्रशासन को मिल रही थीं। इन शिकायतों पर एसडीएम आदित्य प्रजापति मौके पर पहुंचे और दुकानों का निरीक्षण कर इन दुकानों का लाइसेंस चेक किये, इसके बाद तीनों दुकानों को सील करने के आदेश दिए। मोके पर नगर निगम के क्षेत्रीय इंचार्ज कयामुद्दीन और खाद्य विभाग के क्षेत्रीय इंचार्ज प्रियस सिंह ने दुकानों को सील कर दिया। एसडीएम आदित्य प्रजापति ने बताया कि गाजियाबाद में टीम गठित की गई है जहां भी बिना लाइसेंस की मीट की दुकान चल रही हैं, लाइसेंस के मानकों के आधार के विपरीत चल रही हैं उन सभी दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी । अगर कोई दुकानदार सील के बावजूद दुकान में चलती हुई मिलती है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
      
इसके अलावा जीडीए ने तुलसी निकेतन क्षेत्र के गगन विहार के फ्लैटों में बनी अवैध सैकड़ो  दुकानों को सील कर दिया। इस कार्रवाई से गगन विहार व आसपास के  स्थानीय लोगो मे आक्रोश फैल गया तथा मोके पर मौजूद पुलिस बल ने मामला संभाला।

फोटो कैप्षन- मीट की दुकानों को सील करते खाद्यविभाग के अधिकारी व तुलसीनिकेतन में दुकानों का सील करने के दौरा जीडीए अधिकारियों से बहस करते लोग।फाइल एफ.2 व एफ.3



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment