मृतका रेशमा का फाइल फोटो
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना साहिबाबाद क्षेत्र शालीमार गार्डन कॉलोनी में एक नवविवाहिता की दहेज के लिए हत्या कर दी गई ।
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना साहिबाबाद क्षेत्र शालीमार गार्डन कॉलोनी में एक नवविवाहिता की दहेज के लिए हत्या कर दी गई ।
जानकारी के अनुसार रामनगर गुलावठी बुलंदशहर निवासी रेशमा पुत्री रफीक अहमद की शादी शालीमार गार्डन निवासी वकील पुत्र पूरन अल्वी के साथ 10 नवम्बर 2017 को हुई थी। रेशमा के भाई आमिर का आरोप है कि रेशमा के ससुराल वालों में दहेज में पांच लाख देने की मांग यह कह कर की थी कि वकील को अपना कारोबार को बढ़ाना है। उन्हें अपने दामाद और बेटी की खुशहाली चाहिए तो वह दहेज की मांग पूरा करें । वे दहेज की मांग पूरी नहीं कर सके और उसकी बहन को मार कर पंखे से लटका दिया । आमिर ने बताया कि अनेकों बार उसकी बहन ने फोन करके बताया था कि उसके ससुराल वाले दहेज की मांग के लिए उसे मारते पीटते हैं। इस मामले में दोनों पक्षों में कई समझोते हुए लेकिन रेशमा की ससुराल वाले नहीं माने। अंततः उसकी बहन की दहेज की खातिर हत्या कर दी और हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे मारकर पंखे से लटका दिया।
इस मामले में दहेज उत्पीड़न और हत्या की रिपोर्ट थाना साहिबाबाद में आमिर ने लिखा रही है तथा सभी आरोपी फरार हो गये हैं। रिपोर्ट में लड़की का पति वकील,सास गुलशन, ससुर पूरन, जेठ शकील , जेठानी मोमीना को नामजद कराया गया है।



0 comments:
Post a Comment