गाजियाबाद के नागरिक अपने षहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने में अपना सहयोग देकर षहर को सुन्दर एवं स्वच्छ बनाने में अपनी सहभागिता निभाये- माहेष्वरी
गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) तीन दिवसीय रंगोत्सव महोत्सव गाजियाबाद का शुभारम्भ आज जिलाधिकारी गाजियाबाद रितु माहेश्वरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कलैक्ट्रेट परिसर में किया गया। रंगोत्सव की मूल परिकल्पना जनपद गाजियाबाद को स्वच्छ व सुन्दर बनाना है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये जनपद गाजियाबाद से 25 सी0बी0एस0ई0 के स्कूूली बच्चों, 15 बेसिक स्कूली बच्चों व शहर के करीब 400 चित्रकारों द्वारा इस कार्य में प्रतिभाग किया गया। जिसमें प्रमुखतः गाजियाबाद के 12 स्थानों को चयन करते हुये वाॅल पेन्टिंग व पेडों के तनो पर थीम पेन्टिंग की जायेगी। उन्होने कहा कि थीम पेंटिंग बनाकर गाजियाबाद को अद्वितीय बनाना हैं इन थीम पेन्टिंग में पर्यावरण, बेटी बचाओ बेटी पढाओं, नृत्य व नृत्य कलाकृतियों से शहर का सौन्दर्यीकरण करते हुये प्रेरक संदेश देने की बात कही गयी है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री जी की मंशा के अनुरूप गाजियाबाद के कोने-कोने में बेटी बचाओं बेटी पढाओं, स्वच्छता ही सेवा की मूल परिकल्पना द्वारा शहर के आमजन के मन में स्वच्छता की भावना लना है, जिससे गाजियाबाद के नागरिक अपने शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने में अपना सहयोग देकर शहर को सुन्दर एवं स्वच्छ बनाने में अपनी सहभागिता निभाये व अन्य को भी इसके लिये प्रेरित करे। उन्होने कहा कि गाजियाबाद के कोने-कोने में सुन्दर थीम पेन्टिंग द्वारा शहर को आकर्षक ही नही वरन पेन्टिंग के माध्यम से सुन्दरता देकर शहर के हर कोने को सुन्दर बनाना, स्वच्छ बनाना, रंगोत्सव की मूल भावना है। जिलाधिकारी गाजियाबाद द्वारा यह विचार रखकर शहर को अद्वितीय बनाने का जो संकल्प लिया गया है, उसे इन बच्चों द्वारा थीम पेन्टिंग व माॅर्डन पेन्टिंग बनाकर साकार करने का प्रयास किया गया है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य व अध्यापिकाऐ उपस्थित रहे। मंच का सुसंचालन पूनम शर्मा द्वारा किया गया ।




0 comments:
Post a Comment