टेंपो से अवैध वसूली करने वाला गिरफ्तार Illegal recovery from Tempo arrested




साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो )  थाना लिंक रोड पुलिस ने कौशांबी बस अड्डे के पास से टेंपो चालकों से अवैध वसूली करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे बसूली किये 4020 रुपये  बरामद किए हैं।
       
पुलिस के अनुसार एक सूचना के आधार पर कौशांबी बस अड्डे के पास से ऑटो चालकों से अवैध वसूली करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उसने अपना नाम चंद्रजीत यादव उर्फ बाबा पुत्र पन्नालाल निवासी केनरा बैंक वाली गली प्रहलाद गढ़ी थाना इंदिरापुरम बताया। यह मूल रूप से ग्राम अड़नी पोस्ट धनपुर तहसील हंडिया जिला इलाहाबाद का रहने वाला है। इससे वसूली के रुपये 4020 बरामद किए गए हैं। ऑटो चालकों आरोप है कि बाबा उन से रोजाना हर चक्कर पर 10रूपये वसूली करता था और न देने वालों के साथ मारपीट करता था। पुलिस के नाम पर यह बसूली की जा रही थी।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment