साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नायक ने बृहस्पतिवार को कोयल एनक्लेव भौपुरा साहिबाबाद में 2001 में आतंकवाद से पीड़ित बच्चों के लिए गोपाल धाम नाम का आश्रय गृह बनाने के लिए भूमि पूजन किया । 3419 वर्ग मीटर के इस भूखंड पर गोपाल धाम बनाने के लिए करीब 20 करोड़ की लागत आएगी, जिस का खर्चा सेवा भारती जनता जनार्दन से दान आदि लेकर पूरा करेगी ।
शिलान्यास के बाद अपने उद्घाटन भाषण में राज्यपाल ने कहा कि सेवा भारती का सेवा के काम में अपने देश में सराहनीय योगदान हैं। जो आतंकवाद के कारण मारे गए माँ- बाप के बाद अनाथ हुए उन 68 बच्चों को सेवा भारती देख भाल कर रही है। इसमें सबसे ज्यादा मुस्लिम बच्चे हैं।उन्हें खुशी है कि इस गोपालधाम में ये बच्चे अपना भविष्य बनायेंगे। इस अवसर पर उन्होंने सेवा भारती को दान देने वाले लोगों की सराहना की। उन्होंने खासतौर से अमेरीका से आये रमेश गुप्ता जिन्होंने 2 करोड़ 50 लाख रुपये दिए, आईएमई के चेयरमैन एचपी गुप्ता ने 2 लाख 50 हजार रमन लाल 2 लाख 51 हजार, तरुण गुप्ता 5 लाख दिए हैं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य दुनिया के तीन देशों अमेरिका,इंडोनेशिया व चीन को छोड़ कर सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। इसे चलाना एक देश को संभालने जैसा हैै। हांलाकि बुलंदशहर की घटना शर्मनाक हैं वही बड़ी घटनाओं में कमी आई हैं। चोरी और महिला अपराध पर विचार करने की जरूरत है।
यह भवन बृहस्पतिवार को भोपुरा गांव के पास स्थित कोयल एंकलेव में जीडीए द्वारा आवंटित 3419 वर्ग मीटर भूखंड पर सेवा भारती आतंकवाद तथा अन्य प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित बच्चों के लिए एक आश्रय गृह गोपाल धाम बनाएगी, जिसमें एक विद्यालय और छात्रावास बनाने की योजना है । गोपाल धाम में 100 अभावग्रस्त बच्चे रहेंगे और हर 10 बच्चों पर उनके मार्गदर्शन में नाना नानी या दादा-दादी को रखा जाएगा जिससे इन बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। उद्घाटन के अवसर पर राम नायक के साथ जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी की विशेष उपस्थिति थी । इसके अलावा क्षेत्र संघचालक सूर्य प्रकाश टांक ,प्रांत संघचालक कुलभूषण आहूजा, महामंत्री सेवा भारती ऋषि पाल डडवाल ,केंद्रीय राज्य मंत्री व पूर्व जनरल वीके सिंह,यूपी सरकार के मंत्री व अतुल गर्ग तथा महापौर श्रीमती आशा शर्मा आदि विशेष रूप से उपस्थित थीं। मंच का संचालन सेवा भारती के महामंत्री रामकुमार ने किया तथा अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष सेवा भारती तरुण गुप्ता द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सेवा भारती के अध्यक्ष तरुण गुप्ता ने सभी का धन्यवाद किया तथा उन्होंने बताया सेवाभारती विभिन्न प्रकार प्रकल्पों के माध्यम से समाज के पिछड़े और बस्ती में रहने वाले बालक और बालिकाओं के लिए सिलाई कढ़ाई, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, साज-सज्जा ,साक्षरता, मेहदी आदि की शिक्षा देकर उनको स्वावलंबन बनाने का कार्य करती है। सेवा भारती द्वारा सेवा धाम के नाम से एक आवासीय विद्यालय भी चल रहा है जिसमें 400 विद्यार्थी कक्षा 6 से 12वीं तक शिक्षा ग्रहण करते हैं। सभा में जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी, महापौर आशा शर्मा ने भी अपने विचार रखे। सभा में महा नगर अध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी, कालीचरण पहलवान, पूर्व मेयर आशु वर्मा के अलावा सेकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे ।




0 comments:
Post a Comment