किराना व्यापारी से लूट Looted by grocery trader



साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो )  थाना साहिबाबाद थाना क्षेत्र के अर्थला गांव में किराना कारोबारी से बदमाशों ने इकत्तीस हजार रूपये लूट लिये। लेकिन किराना कारोबारी ने लुटेरों से मुकाबला किया और 2 लुटेरों में से एक लुटेरे को पकड़ कर जनता की मदद से पुलिस के हवाले कर दिया।         .         

जानकारी के अनुसार किराना काराबारी बुधवार की देर रात को अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे तो दो बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया और उनसे मारपीट करके रुपए से भरा बैग लूट लिया। लेकिन कारोबारी ने एक लुटेरे को अपनी बांहों की गिरफ्त में ले लिया और शोर मचा कर आस पास के लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। कारोबारी को लूटे जाने के शोर सुन वहां लोगों की भीड़ आ गई और लूटेरा भाग नहीं पाया। लोगों ने पुलिस को फोन कर एक लुटेरे को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस लुटेरे से पूछ ताछ कर रही है।        



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment