नयी दिल्ल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि हम जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करते हैं और हार-जीत जीवन का अहम हिस्सा है।
श्री मोदी ने आज विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद ट्वीट कर कांग्रेस को जीत की बधाई दी है। उन्होंने कहा, “ मैं छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के लोगों को हमें इन राज्यों की सेवा करने का अवसर प्रदान करने के लिए धन्यवाद देता हूं।”
श्री मोदी ने कहा,“ आज का फैसला हमें आगे प्रेरित करेगा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनावों में दिन-रात काम किया जिसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।” प्रधानमंत्री ने तेलंगाना में श्री के चंद्रशेखर राव और मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट को चुनाव में जीत की बधाई दी है।



0 comments:
Post a Comment