नयी दिल्ली ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में सोमवार को गोकशी की कथित घटना के बाद हिंसा में एक पुलिस अधिकारी सहित दो व्यक्तियों की मौत से संबंधित मीडिया रिपोर्टों कां संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा है।
आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से उपद्रवियों के खिलाफ की गयी कार्रवाई और पीडितों को दी गयी राहत के बारे में चार सप्ताह में विस्तार से रिपोर्ट देने को कहा है।



0 comments:
Post a Comment