छात्रों ने दिया वैिश्वक एकता और शांति का संदेश Students gave message of global unity and peace



साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो )  के आर मंगलम वलर््ड स्कूल वैशाली के छात्रों ने अपने वार्षिक खेलकूद समारोह  दौरान खेलों को नृत्य और संगीत के माध्यम से प्रस्तुत कर वैश्विक एकता और शांति का संदेश दिया ।
              
यमुना स्पोर्ट्स कांपलेक्स पूर्वी दिल्ली में आयोजित वार्षिक उत्सव में के आर मंगलम वर्ल्ड स्कूल वैशाली के छात्रों ने अपनी कला कौशल का प्रदर्शन किया इस अवसर पर छात्रों ने खेलों को नृत्य व संगीत के जरिए प्रस्तुत किया तथा वैश्विक एकता और शांति का संदेश दिया  ।
    
समारोह के मुख्य अतिथि गाजियाबाद शिक्षा विभाग की निदेशक श्रीमती ललिता प्रदीप ने छात्रों की प्रदर्शन की सराहना की और उन्होंने इस बात पर बल दिया के छात्रों को शिक्षा के अलावा खेलकूद नृत्य और संगीत में भी शिक्षा दी जानी चाहिए जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके। समारोह के विशिष्ट अतिथि तथा ओजेनम विद्यालय से आए फ्रेड्रिक रजैल ने छात्र और.विद्यालय की कार्यों की सराहना की। गीत और संगीत के बीच स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न हुआ। जिसमें दर्शकों ने बच्चों के कला के प्रदर्शन की तालियां बजाकर सराहना की।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment