दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत Three dead in two separate road accidents



साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो )  थाना साहिबाबाद क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड पर दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई ।
    
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात को 10 बजे के करीब ज्ञानी बार्डर चैधरी ढाबे के सामने अज्ञात वाहन द्वारा एक अज्ञात वाहन को व्यक्ति को टक्कर मार दी इससे उसकी ठौर मौत हो गई। दूसरी घटना शनिवार की सुबह 5बजे हुई जिसमें स्कूटी पर सवार दो नौजवान लड़कों की मौत हो गई। अर्थला निवासी अंकित और प्रवेश सवेरे 5बजे अपने काम पर स्कूटी से जा रहे थे, पाल ढाबे के पास यू टर्न पर उनकी स्कूटी में एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे अंकित की ठौर मौत हो गई और प्रवेश ने अस्पताल में दम तोड़ दिया ।
       
थाना साहिबाबाद पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा वाहनों की तलाश की जा रही है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment