गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना विजयनगर पुलिस टीम ने बीती रात करीब 9ः.20 बजे अम्बेडकर पार्क के पास से सरिया चोरी करने वाले चार अभियुक्तो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के सरिये से भरे 2 ट्रक बरामद किये है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में ओमप्रकाश पुत्र विश्वनाथ पाल निवासी ग्राम मसूरपुरी थाना बादलीपुर जिला जौनपुर हालपता म0न0 23 गली नं0 2 शिवपुरी थाना विजयनगर गाजियाबाद, केशव पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम अटरावली थाना रबुपुरा जनपद गौतमबुद्ध नगर हालपता गली नं0 6 शिव मंदिर दीपक पब्लिक स्कूल के निकट शिवपुरी थाना विजयनगर गाजियाबाद, सुरेन्द्र पुत्र बाबू सिंह निवासी ग्राम अटरावली थाना रबुपुरा जनपद गौतमबुद्ध नगर हालपता गली नं0 6 शिव मंदिर दीपक पब्लिक स्कूल के निकट शिवपुरी थाना विजयनगर गाजियाबाद तथा सन्दीप पुत्र विजेन्द्र निवासी ग्राम अटरावली थाना रबुपुरा जनपद गौतमबुद्ध नगर हालपता गली नं0 6 शिव मंदिर दीपक पब्लिक स्कूल के निकट शिवपुरी थाना विजयनगर गाजियाबाद हैं।




0 comments:
Post a Comment