दिल्ली-एनसीआर में नकली नोट चलाने वाले गैंग का सरगना गिरफ्तार Gang-rape gangrape arrested in Delhi-NCR



कब्जे से 13,100 रूपये की जाली भारतीय मुद्रा बरामद

गाजियाबाद  ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो )  एनसीआर क्षेत्र मे जाली मुद्रा के स्थानीय बाजार (रेहडी पटरी) मे बढते प्रचलन की रोकथाम हेतु थाना खोड़ा पुलिस टीम द्वारा कल शाम करीब 5: 30 बजे बुद्ध बाजार खोडा कालोनी गाजियाबाद से एक वाँछित अभियुक्त को कुल 13100 रूपये नकली मुद्रा जिसमे 500 के 24 नोट तथा 100-100 के कुल 11 नोट के साथ गिरफ्तार किया गया है । 

गिरफ्तार अभियुक्त अभियुक्त विनोद उर्फ विजय कुमार पुत्र सत्यपाल जाटव निवासी मौहल्ला खेमनगर पुराना आसी रोड वार्ड न0 31 जीन्द हरियाणा मुकदमा अपराध सख्या 34/19 धारा 489ख, 489ग भादवि0 थाना खोडा में वाँछित था ।

50 पव्वा अवैध शराब हसित एक अभियुक्त गिरफ्तर - थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने कल शाम चैराहा से अभियुक्त आरिफ उर्फ महेश पुत्र राम भरोसे निवासी पूजा कॉलोनी थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 50 पव्वे अवैध शराब देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुआ है। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment