गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिलाधिकारी महोदया के आतिथ्य में कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गत एक वर्ष से लगातार यातायात नियंत्रण व वार्डो में पर्यावरण मित्र के रूप में कार्य कर रहे नागरिक सुरक्षा के स्वयं सेवकों को शहर-गाजियाबाद को स्वच्छ बनाये रखने व पर्यावरण संरक्षण हेतु विडंचीटर व प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर, जिलाधिकारी महोदया द्वारा सम्मानित किया गया। ललित जायसवाल, चीफ वार्डन नागरिक सुरक्षा के सौजन्य से ही गरीबों को कम्बल प्रदान किये गये।
जिलाधिकारी महोदया द्वारा सभी पर्यावरण मित्रों की उनके द्वारा शहर को स्वच्छ बनाने व पर्यावरण संरक्षण में किये जा रहे कार्यो की सराहना करते हुये प्रशंसा की गई। सभी पर्यावरण मित्र प्रतिदिन जिम्मेदारी के साथ अपने अपने कार्यो को कर रहे है तथा उसकी रिपोर्ट भी प्रतिदिन प्रेषित की जा रही है। गाजियाबाद गत एक वर्ष में सबसे तेजी से साफ होने वाले शहर होने के कारण भी सभी पर्यावरण मित्रों व नगर वासियों का सफल प्रयास बताया गया।
साथ ही जिलाधिकारी महोदया, अपर जिलाधिकारी (नगर), नगर मजिस्टेªट, चीफ वार्डन ललित जायसवाल व सी0एम0 मीणा उपनियंत्रक, नागरिक द्वारा गरीबों को लगभग 250 कम्बल भी वितरित किये गये।
इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा के उपनियंत्रक सी0एम0 मीणा, चीफ वार्डन, ललित जायसवाल, स्टाॅफ आॅफिसर टू चीफ वार्डन गोपाल बंसल, डिवीजनल वार्डन नीरज भटनागर व अन्य वरिष्ठ वार्डनों ने भी कार्यक्रम में सहयेाग प्रदान किया।


0 comments:
Post a Comment