जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक District Level Vigilance Committee meeting



गाजियाबाद ( प्रमुख संवाददाता )   कलेक्टेट सभागार में जिलाधिकारी के निर्देशन से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक ले रहे थे। उन्होने बताया कि जनपद में लागू राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अनुक्रम में जारी उ0प्र0 खादय सुरक्षा नियमावली-2015 में निहित प्रावधान के अन्तर्गत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सुुदृढीकरण एवं पारदर्शिता के दृष्टिकोण से उचित दर विके्रता के माध्यम से वितरित की जाने वाली आवश्यक वस्तुओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं समीक्षा किये जाने हेतु प्रत्येक जनपद में एक जिला स्तरीय सतर्कता समिति का गठन किया गया है। 
बैठक में समिति के सदस्य जिले सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्र में लगायी गयी ई-पाॅश मशीन सफलता पूर्वक कार्य कर रही है परन्तु ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी की समस्या आ रही है। इस पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी न आने पर राशन कोटेदार पुराने तरीके से खाद्यान वितरण करें। तथा अपनी राशन की दुकान पर भी पेंन्ट करा दें। 
बैठक में जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, जिला  कार्यक्रम अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी के प्रतिनिधि जिले सिंह समाज सेवी सदस्य खाद्य सुरक्षा ग्राम बादशाहपुर सिरौली, ब्लाक लोनी, राकेश पराशर समाज सेवी सदस्य खाद्य सुरक्षा राज नगर गाजियाबाद उपस्थित रहे। 
                                                         








Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment