आधुनिक गोवा के ‘शिल्पकार’ हैं पर्रिकर: मोदी 'Craftsman' of modern Goa is Parrikar: Modi



पणजी,  (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को आधुनिक गोवा का आर्किटेक्ट बताते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 

श्री मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये दक्षिण गोवा के बूथ कार्यकर्ताआें को संबोधित करते हुए कहा, “मैं अपने दोस्त एवं गोवा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। वह आधुनिक गोवा के ‘शिल्पकार’ हैं। वह इस स्थिति में भी जितने जोश के साथ काम कर रहे हैं, वह प्रेरणादायक है। मैं बीमार होने के बावजूद काम करने की उनकी कोशिशों को सलाम करता हूं।” 

गौरतलब है कि श्री पर्रिकर अग्न्याशय के कैंसर के अंतिम चरण से जूझ रहे हैं और फिलहाल गोवा के पास डोना पॉला स्थित अपने निजी निवास पर स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। फरवरी 2017 से वह गोवा, दिल्ली और अमेरिका के विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा चुके हैं। 


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment