बलात्कार का आरोपी हाथरस से गिरफ्तार Arrested from rape accused Hathras



नयी दिल्ली,  (भाषा) दक्षिण पूर्वी दिल्ली के बदरपुर इलाके में 13 साल की एक लड़की से बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश में हाथरस शहर से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय बबलू को शहर से कल गिरफ्तार किया गया। इससे एक दिन पहले दिल्ली पुलिस को मामले की जानकारी दी गई थी।

उन्होंने बताया कि यह मामला तब प्रकाश में आया जब लड़की की मां ने उसके बर्ताव में बदलाव देखा। शुरूआत में अनिच्छुक रहने के बाद उसने इस घटना के बारे में अपनी मां को जानकारी दी।

लड़की की मां ने बदरपुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एक टीम का गठन किया और आरोपी को हाथरस से गिरफ्तार कर लिया गया।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment