मुंबई, (भाषा) उपनगरीय मलाड स्थित एक इमारत में आज सुबह आग लगने से वहां रहने वाले दो लोग घायल हो गए।
बीएमसी की आपदा प्रबंधन इकाई के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘मलाड (पश्चिम) स्थित साई सदन इमारत के फ्लैट नंबर 601 से आग लगने की जानकार देने के लिए हमारे अग्निशमन नियंत्रण केंद्र में सुबह छह बजकर 44 मिनट पर फोन किया गया था। इसके तुरंत बाद ही दमकल कर्मियों को मौके पर भेजा गया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमारे कर्मियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। उन्होंने पाया कि वहां रहने वाले दो लोग घायल हो गए हैं और उन्हें मिलवानी स्थित एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।’’
अधिकारी ने बताया कि घायलों की पहचान निलोफर शेख (32) और इकरा (6) के तौर पर हुई है। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।
इमारत का निर्माण ‘महाराष्ट्र हाउसिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी’ ने किया था।



0 comments:
Post a Comment