कभी कभी ट्रोलर्स को जगह दिखाने की जरूरत होती है: अभिषेक बच्‍चन - abhishek bachchan trolled for living with his parents and he responded beautifully





नई दिल्‍ली: बॉलीवुड सितारे अक्‍सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होते रहते हैं और अब यह उनके लिए कोई नई बात नहीं है. लेकिन जितने ट्रोलिंग के किस्‍से हैं तो वहीं इन ट्रोलर्स को सितारों के जबरदस्‍त रिप्‍लाई भी काबिले तारीफ होते हैं. ऐसा ही कुछ किया है एक्‍टर अभिषेक बच्‍चन ने, जिन्‍होंने खुद को ट्रोल किए जाने वालों को काफी मजेदार अंदाज में जवाब दिया है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक यूजर ने जिंदगी के फलसफे को कहते हुए एक्‍टर अभिषेक बच्‍चन को टैग किया. लेकिन इस यूजर ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि अभिषेक बच्‍चन इसका इस अंदाज में जवाब देंगे.

इस यूजर ने लिखा, 'अपनी जिंदगी के बारे में बुरा महसूस मत करो. अभिषेक बच्‍चन अभी तक अपने माता-पिता के साथ ही रहता है.' इस पर जवाब देते हुए अभिषेक बच्‍चन ने लिखा, 'हां! और यह मेरे लिए सबसे गर्व की बात है कि मैं आज भी उनके लिए हर वक्‍त मौजूद हूं, जैसे वह मेरे लिए हैं. तुम भी कभी ऐसा कर के देखो, तुम्‍हे अपने बारे में शायद थोड़ा अच्‍छा महसूस हो.' बता दें कि अभिषेक बच्‍चन ने अपने पिता अमिताभ बच्‍चन और मां जया बच्‍चन के साथ पत्‍नी ऐश्‍वर्या और बेटी अराध्‍या के साथ उनके घर जलसा में ही रहते हैं.


यहां तक की जब एक यूजर ने पूछा, 'आप ऐसे ट्वीटस पर जवाब ही क्‍यों देते हैं.' इस पर अभिषेक बच्‍चन ने लिखा, 'कभी कभी ऐसे लोगों को जगह दिखाने की जरूरत होती है.'



यह पहला मौका नहीं है, जब अभिषेक बच्‍चन ने अपने ट्रोलर्स को जबरदस्‍त अंदाज में रिप्‍लाई किया है. अपनी बेटी पर मजाक बनाने वालों से लेकर अपनी पत्‍नी ऐश्‍वर्या की लिप्‍स्टिक के रंग तक, अभिषेक अक्‍सर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को जबरदस्‍त अंदाज में जवाब देते रहे हैं. आखिरी बार फिल्‍म 'हाउसफुल 3' में नजर आए अभिषेक बच्‍चन इन दिनों फिल्‍म 'मनमर्जियां' की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्‍म में उनके साथ तापसी पन्नू और विक्‍की कौशल नजर आएंगे.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment