नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2018) के 11वें संस्करण का रोमांच सात अप्रैल से शुरू हो चुका है, लेकिन आपको बता दें कि आईपीएल के पहले सीजन का पहला मैच आज ही के दिन यानि 18 अप्रैल 2008 को खेला गया था. आईपीएल इतिहास का यह पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ब्रैंडन मैक्कुलम के लिए बेहद खास है. आज ही के दिन ब्रैंडन मैक्कुलम के आईपीएल करियर का आगाज हुआ था और अपने पहले ही मैच में उन्होंने यादगार खेलकर एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया था, जो आजतक नहीं टूट पाया है.
ब्रैंडन मैक्कुलम ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत शाहरुख खान की टीम कोलकाता के साथ की थी. पहले सीजन का पहला मैच कोलकाता और बेंगलुरु के बीच खेला गया था. इस मैच में कोलकाता ने बेंगलुरु को 140 रनों से मात दी थी.
न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैक्कुलम कोलकाता की तरफ से खेलते हुए बेंगलुरु के खिलाफ 73 गेंदों पर 158 रनों का आक्रामक पारी खेली थी. इस पारी में मैक्कुलम ने 13 छक्के और 10 चौके जड़े थे. दिलचस्प बात है कि यह शतक आजतक कोलकाता की तरफ से लगाया गया इकलौता शतक है. कोलकाता की तरफ से आजतक के आईपीएल इतिहास में सिर्फ ब्रैंडन मैक्कुलम ही शतक लगा पाए हैं.
2013 में क्रिस गेल ने पुणे के खिलाफ बेंगलुरु में 66 गेंदों पर 175 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली थी. उन्होंने मैक्कुलम के 2008 में बनाए 158 रनों का रिकॉर्ड तोड़ा था.
आईपीएल के इस सीजन में ब्रैंडन मैक्कुलम बेंगलुरु के साथ खेल हैं. हाल ही में कोलकाता की तरफ से खेलते हुए ब्रैंडन मैक्कुलम ने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है. आईपीएल 2018 में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम ने रविवार (8 अप्रैल) को बेंगलुरु और कोलकाता के बीच हुए मैच दौरान टी-20 क्रिकेट में नौ हजार रन पूरे करने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने. मैक्कुलम को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए सिर्फ आठ रन की दरकार थी. उन्होंने बेंगलुरु की पारी की चौथी गेंद पर यह उपलब्धि हासिल की जब उन्होंने कोलकाता के आर विनय कुमार की गेंद पर फाइन लेग पर छक्का जड़ा.
मैक्कुलम ने 27 गेंद में 43 रन की पारी खेली. उन्हें पारी नौवें ओवर में सुनील नरेन ने आउट किया. टी-20 में नौ हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज वेस्टइंडीज के तूफानी सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल हैं. वह अब तक 323 मैचों में 11068 रन बना चुके हैं.
20 फरवरी 2016 का दिन न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ब्रेंडन मैकुलम के लिए बेहद खास रहा. क्राइस्टचर्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेलने उतरे थे और इसे यादगार बना दिया था. न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैक्कुलम ने शानदार तरीके से अपने टेस्ट करियर का अंत किया था. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले अपने आखिरी टेस्ट मैच में क्राइस्टचर्च में महज 54 गेंदों पर शतक जमाया था. इसके साथ ही उन्होंने विवियन रिचर्ड्स और मिसबाह उल हक के 56 गेंदों पर शतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था.
इस मैच में बैंडन मैकुलम ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया, जिसे आजतक कोई खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया है. इस टेस्ट में मैकुलम ने 54 गेंदों में शानदार शतक ठोका. उनसे पहले 1985/86 में विवियन रिचर्ड्स ने 56 गेंदों में टेस्ट शतक ठोकने का कारनामा किया था. 2014/15 में पाकिस्तान के मिसबाह उल हक ने भी 56 गेंदों में टेस्ट शतक ठोका था.



0 comments:
Post a Comment