गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी के आदेश पर आज सिटी मजिस्ट्रेट गाजियाबाद यशवर्धन के द्वारा आदित्य मॉल में हुक्का बार और स्पा सेंटर मैं अनैतिक कार्य होने की की शिकायत मिलने पर औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में दो हुक्का बार और 3 स्पा सेंटर का निरीक्षण किया गया। जिसमें एक स्पा सेंटर जो स्वाधिका नाम से संचालित हो रहा था अपने कुछ पेपर दिखाएं और शेष पेपर कल दिखाने के लिए कहा। शेष 2 हुक्का बार जो मून स्टार व वेपर नाम से संचालित और 2 स्पा सेंटर जो रिलेवेंट व सपना नाम से संचालित हो रहे थें वह औचक निरीक्षण की खबर सुनते ही अपने सेंटर बंद करके भाग गए। इससे प्रतीत होता है कि वह अपना सेंटर अवैध रूप से संचालित कर रहे थे।
इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट और स्थानीय इंदिरापुरम पुलिस के द्वारा चारों सेंटरों को मॉल के मेन्टेनेन्स मैनेजर के सामने सीज कर दिया गया। जिला प्रशासन में समस्त ऐसे अवैध और अनैतिक कार्य करने वालों को चेतावनी दी है कि वह भविष्य में ऐसा अनैतिक कार्य किसी को नही करने देंगे।



0 comments:
Post a Comment