गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव ने सूचित किया है कि महानिदेशक, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार के पत्र दिनांक 01 जनवरी 2019 के क्रम में शुक्रवार को जिलाधिकारी महोदया की अध्यक्ष्ता में ठोस एवं तरल अवशिष्ट के निष्पादन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आई0एम0टी0 इनस्टिट्यूट जनपद गाजियाबाद में आयोजित की गई।
जिसमें मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त सहायक विकास अधिकारी (पं0), समस्त ग्राम पंचायत सचिव, समस्त ग्राम प्रधान, समस्त खण्ड प्रेेरक, एवं समस्त सफाई कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी महोदय जनपद गाजियाबाद द्वारा ग्राम पंचायतों में कूडा कलेक्शन उचित सर्विस टैक्स के साथ आरम्भ कराये जाने हेतु विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में श्रीमती रेनू श्रीवास्तव जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा भी ग्राम पंचायत में निर्मित कराये गये स्वच्छ शौचालयों की उपयोगिता निरन्तर बनाए रहने एवं ग्राम पंचायत के वातावरण को शुद्ध एवं स्वच्छ बनाए रखने हेतु विभिन्न गतिविधियों पर गहनता से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का संचालन जिला कंसल्टैन्ट मौ0 फारूक एस0बी0एम0 (जी0) द्वारा किया गया, साथ ही श्री मुनीबुर्रहमान डी0पी0एम0 आर0जी0एस0ए0 द्वारा समस्त ग्राम प्रधानों एवं सचिवों को उनकी ग्राम पंचायतों को सम्पूर्ण ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास के बारे में बताते हुऐ ग्राम पंचायतों में जी0पी0डी0पी0 एवं पी0एफ0एम0एस0 की चरण बद्ध प्रक्रिया को विस्तार से बताया गया एवं ग्राम पंचायतों में कराये गये समस्त विकास कार्यो को वेबसाइट पर अपलोड किये जाने एवं नये वित्तीय वर्ष 2019-20 की प्रस्तावित कार्ययोजना तैयार किये जाने हेतु मार्ग निर्देशन किया गया। कार्यक्रम में जनपद को शीघ्र गति से स्वच्छता के अन्तर्गत जैसे कूडा कलेक्शन/स्वच्छता संसाधन केन्द्र, आंगनबाडी, स्कूल में स्वच्छता, स्कूल शौचालय, खेल सामग्री, सौन्दर्यकरण कार्य, पेयजल व्यवस्था, ग्रामों में दैनिक साफ-सफाई, तालाब सौन्दर्यकरण, वृक्षारोपण, पंचायत भवन जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यकरण आदि कार्य कराने वाले प्रधानों से उनके कार्यानुभव को प्रस्तुत कराया गया।
कार्यक्रम को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायतों को स्वयं के संसाधन को बढाये जाने हेतु उत्साहित किया गया तथा इसी के आधार पर मिलने वाली परफार्मेन्स ग्रान्ट के बारे में जानकारी भी दी गई एवं अन्त में जिला पंचायत राज अधिकारी महोदया द्वारा सधन्यवाद कार्यक्रम का समापन किया गया।



0 comments:
Post a Comment