गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) सचिव पशुधन विभाग सतेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में गौवंश पशु आश्रय स्थलों के सम्बन्ध में आज कलेक्टेªट सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद के ग्रामीण व शहरी स्थानीय निकायों यथा ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका एवं नगर निगम में व अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल की स्थापना संचालन की नीति पर चर्चा हुई। जिसमें निराश्रित व बेसहारा गौवंश को आश्रय उपलब्ध कराया जाना, आश्रय स्थल पर रखे गये गोैवंश हेतु भरण पोषण की व्यवस्था, संरिक्षत गौवंश को विभिन्न बीमारियों से बचाव हेतु टीकाकरण एवं समुचित चिकित्सा व्यवस्था तथा नर गौवंश का बाध्याकरण कराना , संरक्षित मादा गौवंश को प्रजनन सुविधा उपलब्ध कराना एवं गौवंश से उत्पादित दूध, गोबर, कम्पोस्ट आदि के विक्रय व्यवस्था से आश्रय स्थल को वित्तीय रूप से स्वावलम्बी बनाकर जनमानस को निरीाश्रित व बेसहारा गौवंश की समस्या से छुटकारा दिलाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
इस अवसर पर सचिव पशुधन ने बताया कि अस्थायी गोैवंश आश्रय स्थलों की स्थापना, क्रियान्वयन, संचालन व प्रबन्धन के अनुश्रवणार्थ विभिन्न समितियाॅ गठित की गयी है। जिसमें विकास खण्ड स्तरीय अनुश्रवण मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति, तहसील स्तरीय अनुश्रवण मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति, जनपद स्तरीय अनुश्रवण मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति, मण्डल स्तरीय अनुश्रवण मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति एवं प्रदेश स्तरीय अनुश्रवण मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति के कर्तव्य एवं दायित्व निर्धारित है। उन्होने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वह पशुओं से जुडी सभी आवश्यक जानकारी को ध्यान में रखकर पशु गौवंश का समुचित ध्यान रखें, उन्हें पकडते समय कु्ररता न दिखाये जिससे वह उग्र होकर चोटिल न हो ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी नगर, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।



0 comments:
Post a Comment