थाना समाधान दिवसों को प्रभावी बनायें - डीएम Make Station Solution Days Effective - DM



जनपद में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी गम्भीर, अधिकारियों को दिये कडे निर्देश

गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  जिलाधिकारी गाजियाबाद रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता मे आज कानून एवं शन्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद में कानून एवं शन्ति व्यवस्था बेहतर बनाने के लिये अधिकारियों को दियें कडें निर्देश। उन्होने कहा कि अपराधियों में कानून का भय व्याप्त हो, महिला सुरक्षा हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाये, पुलिस एक्टिव मोड पर 24 घण्टे कार्य करे। उन्होने कहा कि अपराध व अपराधियों के प्रति जीरो टालरेन्स की नीति अपनायी जाये, उन्होने कहा कि कही भी गैर कानूनी ढंग से चल रही पशुओ के अवैध कटान की कार्यवाही पर अंकुश लगाये जाये। थाने स्तर पर किसी भी पक्ष को संरक्षण नही दिया जाये और जो भी कार्यवाही हो वह निष्पक्ष रखे। 

जिलाधिकारी ने अभियोजन की बैठक में एस0पी0ओ0 से न्यायालयों में चल रहे वादों की जानकारी ली एस0पी0ओ0 ने बताया कि सत्र न्यायालयों में माह में दायर कुल 114 वादों के सापेक्ष कुल 45 वाद निर्णीत हुए। निर्णीत वादों में 20 वादों में सजा हुई तथा 24 मामलों में अभियुक्तगण रहा हुये। सत्र न्यायालयों में माह में 1092 गवाह तलब किये गये जिसमें से 654 गवाह उपस्थित हुये। 623 गवाहों को परिक्षत कराया गया। एस0पी0ओ0 ने जिलाधिकारी को बताया कि गम्भीर अपराधों से सम्बन्धित कुल निर्णीत 17 वादों में अभियुक्तों को 08 में सजा, 08 में अभियुक्त बरी हुये। माह दिसम्बर, 2018 में अवर न्यायालय के निर्णय के विरूद्व 02 वादों में अपील हेतु प्रस्ताव शासन को भेजा गया। 
बैठक में एस0पी0ओ0 ने जिलाधिकारी को जानकारी दी कि अपर सत्र न्यायालय कोर्ट सं0 3 में निर्णीत 06 वादों में कोर्ट सं0- 04 में निर्णीत 08 वादों में से 06 में कोेर्ट सं0- 13 में निर्णीत 05 में, कोर्ट 04 में, कोर्ट सं0 15 में निर्णीत 03 वादों में एवं त्वरित न्यायालय कोर्ट सं0 02 में निर्णीत 03 वादों में अभियुक्त रिहा हुए। मा0 जिला एवं सत्र न्यायाधीश गाजियाबाद के न्यायालय में जमानत सम्बन्धी कुल 49 प्रकरणों में कुल 10 जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त हुए जबकि 39 स्वीकार किये गये। खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा माह में 223 निरीक्षण,09 छापे मारे गये जुर्माने से 21 प्रकरणों को निस्तारित कर 8,65,000/ जुर्माना वसूला गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी थाने नोट कर लें कि जो भी केस लम्बित है उन्हें जल्द निपटायें ताकि शासन को रिर्पोट भेजी जा सके। उन्होने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि  सरकारी भूमि के कब्जों की शिकायतों को भू0माफिया पोर्टल पर अपलोड कर थानों में एफ0आई0आर0 दर्ज कराये जितने भी बडे भूमि सम्बन्धी मुकदमें है उन्हें भू0माफिया पोर्टल पर थानों के माध्यम से दर्ज कराये। सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी पुराने 45 लम्बित केसों जल्द निस्तारित करा दें। हुक्काबार के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने जनपदीय व पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि आर0डी0सी0 इन्दिरापुरम व साहिबाबाद संवेदनशील क्षेत्र है। वहाॅ के रेस्त्राओं का निरीक्षण करें। 18 साल से कम उम्र के बच्चें यदि पाये जाते है तो धारा 133 का प्रयोग करे। यदि वहाॅ कोई धार्मिक स्थल है या स्कूल कालेज स्थापित है वहाॅ हुक्काबार नही चलना चाहिए। स्पासैन्टर की भी चैकिगं की जाये। यदि कोई गलत कार्य पाया जाता है तो उनपर प्रतिबन्ध लगाया जाये। 
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि लाउडस्पीकर पर प्रतिबन्ध लगाने हेतु नियमों का परिपालन नही हो रहा है। मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में धार्मिक आयोजन हेतु अनुमति लेकर लाउडस्पीकर का प्रयोग किया जाये। रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक सख्त प्रतिबन्ध लगाया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि पटाखों को लेकर भी प्रशासन सख्त है सभी एस0एच0ओ0 अभियान चलाकर कार्यवाही करें। एन0सी0आर0 में पटाखें चलाने की अनुमति नही है। कोई पटाखों ई0को0 फ्रन्डली नही है। इस कार्य को कागजों से धरातल पर लाये। उन्होने कहा कि शादी का सीजन आरम्भ हो रहा है सूची बनाकर वैकट स्वामियों व डीजें संचालाकों को नोटिस भेजे उन्होने पुलिस अधीक्षक यातायात से कहा कि शादियों के सीजन में यातायात चरमरा जाता है वैकट हाॅलों में चैकिगं करके यह सुनिश्चित करले कि वैकट में पार्किग स्थल जरूर हो। उन्होने पुलिस अधिकारियों से कहा कि थाना दिवसों पर प्रतिदिन आनेवाली शिकायतों को थाना समाधान दिवस पर अन्तरित कर उनका समाधान सुनिश्चित कराये और थाना समाधान दिवसों को प्रभावी बनाये। 
     
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ट्रेफिक, समस्त अपर जिलाधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी व जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।   

                       




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment