गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन ने समस्त उप जिलाधिकारी एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी को सूचित किया है कि जिलाधिकारी महोदया के निर्देश पर श्री सुरेश खन्ना जी, माननीय प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में एकीकृत पेंशन योजनान्तर्गत पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम 3 फरवरी 2019 को राजकुमार गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ टैक्नालाॅजी एण्ड मैनजमेण्ट (वूमैन कैम्पस) सिकरोड, मेरठ रोड गाजियाबाद में निर्धारित किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री जी के द्वारा वृद्वावस्था पेंशन योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना एवं दिव्यांगजन पेंशन योजना के लाभार्थियों को उनके पेंशन स्वीकृति पत्र वितरित किये जाने है।
उन्होने बताया कि पेंशन से वंचित व्यक्तियों को चिन्हित करने व मौके पर ही पेंशन स्वीकृत करने हेतु तहसील/विकास खण्ड/विधानसभा क्षेंत्रों में पेशनरों शिविर आयोजित किये गये थे, शिविर में पात्र व्यक्तियों का चिन्हंाकन किया गया था। उक्त के अतिरिक्त जिलाधिकारी महोदया का निर्देश प्राप्त हुआ है कि 3 फरवरी 2019 को आयोजित पेंशन स्वीकृति पत्र वितरण समारोह में अवशेष वंचित पात्र व्यक्तियों का पेंशन हेतु चिन्हांकन करने हेतु एक पेंशन शिविर का आयोजन भी सुनिश्चित किया जाये, जिसमें समस्त प्रकार की पेंशन हेतु पात्र व्यक्तियों का मोैके पर ही चयन किया जायेगा।



0 comments:
Post a Comment