साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना साहिबाबाद पुलिस ने शनिवार को रात्रि गश्त के दौरान करीव 4 बजे तुलसी निकेतन क्षेत्र से एक टाटा मैजिक गाड़ी की तलाशी में 80 पेटी अवैध शराब बरामद की तथा शराब तश्करी के आरोपी दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
जानकारी के अनुसार तुलसीनिकेतन क्षेत्र में पुलिस चैकी तुलसी निकेतन प्रभारी सलाउद्दीन अपने हमराही पुलिस कर्मियों के साथ गश्त में थे तब शनिवार की भोर में करीब 4 बजे अचानक उन्हें एक टाटा मैजिक गाड़ी तेजी से आती दिखायी दी तो उसका नंबर डीएल 1 एलएम 6903 संदिग्ध दिखाई दिया। गाड़ी को रोककर चेक किया गया तो गाड़ी के अंदर 80 पेटी हरियाणा मार्का अवैध शराब बरामद हुई। अवैध शराब बरामद होने के बाद पुलिस उस गाड़ी को और गाड़ी के अंदर बैठे दोनों व्यक्तियों को चैकी पर ले गयी। पूछ ताछ में उन्होंने अपना नाम तहसीम पुत्र मेहबूब निवासी जनपद सोनीपत, नीरज पुत्र मुकेश चंद्र निवासी नंद नगरी दिल्ली बताया। दोनों व्यक्ति काफी समय से शराव तश्करी में लगे थे। पुलिस ने दोनों आरोपयिों को आवकारी अधिनियम 60 में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
फोटो कैप्शन- अवैध शराव के साथ शराव तश्करी के आरोपी। फाइल एफ.1



0 comments:
Post a Comment