गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद उ0प्र0 प्रयागराज द्वारा अयोजित हाई स्कूल एवं इण्टर मीडिएट बोर्ड वर्ष 2019 के परीक्षा केन्द्रों पर हाई स्कूल रंजनकला, एवं इन्टरमीडिएट शस्य विज्ञान (व्यावसायिक) एवं कम्प्यूटर विषय की परीक्षाओं के शान्तिपूर्ण व निष्पक्षता से कराने हेतु उप मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार द्वारा प्रातः कालीन पाली में राजकीय कन्या इन्टर कालिज विजय नगर गाजियाबाद कुल पंजीकृत 439, उपस्थित 438, अनुपस्थित 01 का औचक निरीक्षण किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय में कराये जा रहे कार्यो एवं परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा शान्तिपूर्वक एवं परिषदीय नियमानुसार सम्पादित कराये जाने के दृष्टिगत उप मुख्यमंत्री जी द्वारा सन्तोष व्यक्त करते हुये राजकीय कन्या इन्टर कालेज विजय नगर गाजियाबाद की बाउन्ड्रीवाल का आगणन व अभिलेख, एवं विद्यालय में आवश्यकतानुसार पद सृजित करने का प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक एवं प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया।
इसके उपरान्त उप मुख्यमंत्री जी द्वारा आध्यात्मिक नगर इन्टर कालेज आध्यात्मिक नगर गाजियाबाद पंजीकृत 209, उपस्थित 203, अनुपस्थित 06 एवं सुशीला इन्टर कालेज गाजियाबाद, पंजीकृत 70, उपस्थित 68, अनुपस्थित 02 (अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय) के परीक्षा केन्द्रों पर संचालित कन्ट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया गया। शान्तिपूर्वक नकलविहीन परीक्षा एवं परीक्षा केन्द्रों पर अन्य व्यवस्था व वायस रिकार्डर युक्त सी0सी0टी0वी0 पूर्ण पाये जाने पर उप मुख्यमंत्री द्वारा सन्तोष व्यक्त करते हुये परीक्षा केन्द्रों पर उपस्थित केन्द्र व्यवस्थापकों के कार्यो की सराहना की गयी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद,, जिला विद्यालय निरीक्षक, सह जिला विद्यालय निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।



0 comments:
Post a Comment