गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत चयनित किये गये गांव नगला, मोहन फिरोजपुर, मेवला भट्टी, मीरपुर हिन्दु व रेबडी रेबडा, में सभी विभागो द्वारा चलायी गयी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से फरवरी माह तक सन्तृप्त कराये जाने हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये।
बैठक में उन्होने पशुपालन विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि वे गांवों में कैम्प लगाकर 20 फरवरी से पहले पशुओ में टीकाकरण कराये। उन्होने अग्रर्णी बैंक प्रबन्धक को निर्देश दिये कि वे इन गांव में कैम्प लगाकर बैकों की प्रत्येक योजना में गांव के सभी लाभार्थियों को अच्छादित करें। जिला पंचायतीराज अधिकारी इन गांव में कूडा कलेक्शन व अपशिष्ट प्रबन्धन में कार्य करे। सम्बन्धित विभगों के अधिकारी रूचि पूर्वक विभागीय कार्य निपटाये। उन्होने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे 20 फरवरी को नगला, मोहन फिरोजपुर व मेवला भट्टी में अपने-अपने विभगों की चैपाल करेगे। सांसद निधि के अन्तर्गत आर0ई0डी0 व बीडीओ निर्माण कार्य कराये जाने हेतु दूसरी किस्त की मांग हेतु शासन को पत्र भेजें। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्व में सन्तृप्त किये गये 3 राजस्व गांव में कराये गये विकास कार्यो का सत्यापन करायें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी पंचायती राज अधिकारी खण्ड विकास अधिकारी, व आर0ई0डी0 के अधिकारी उपस्थित रहे।



0 comments:
Post a Comment