गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) कलेक्टेªट सभागार में जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण परियोजनाओ के शिलान्यास व लोकार्पण के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आहूत की।
बैठक में जिलाधिकारी ने हिण्डन एयरपोर्ट, दिलशाद गार्डन से नये बस अड्डे तक मैट्रो एवं जनपद की महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लोकार्पण जैसे हिण्डन एयरफोर्स स्टेशन पर सिविल एयरपोर्ट का निर्माण, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत माॅडल इन्टर कालेज (बालिका )लोनी गाजियाबाद माॅडल इन्टर कालेज (बालक) मुस्तफाबाद लोनी गाजियाबाद, आश्रा आवसीय योजना नन्द ग्राम के अन्तर्गत 180 आवासों का निर्माण, अमृत योजना के अन्तर्गत नगर में 37120 पेयजल गृह संयोजन तथा 9606 सीवर गृह संयोजन तथा लोनी में 10500 सीवर गृह संयोजन, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन योजना के अन्तर्गत 30 ग्राम पंचायतों में प्रति ग्राम पंचायत में एक-एक आरोग्य केन्द्र के़ निर्माण कार्यो की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने गाजियाबाद नगर में आई0टी0एम0एस0 की स्थापना, 45 मीटर चैडी नार्दन पेरीफेरल रोड का निर्माण, एम0एस0डी0पी0 योजना के अन्तर्गत राजकीय इन्टर कालेज मसूरी व लोनी, भोजपुर का निर्माण कार्य व गाजियाबाद नगर में सीवरेज योजना फेज-1 के अन्तर्गत 2 नग आई0पी0एस0, 4.16 कि0मी0 सीवर लाईन तथा 4929 नग सीवर हाउस कनेक्शन का कार्य, लोनी सीवरेज योजना के अन्तर्गत 37.2 कि0मी0 सीवर लाईन, 2700 नग हाउस कनेक्टिगं चैेम्बर तथा 6600 नग सीवर हाउस कनेक्शन का निर्माण कार्य कराने हेतु विभागीय अधिकारियों से विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अभियन्ताओं को कडे निर्देश दिये कि सभी सडको की मरम्मत आदि कार्यो को दुरूस्त किया जाये। उन्होने कहा कि यदि किसी भी सडक पर गड्डा पाया गया तो वह विभागीय अधिकारियों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही करेगीं। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि सभी अधिकारियों का दायित्व है कि वह सभी सडकों का भ्रमण कर उन पर तत्काल कार्य पूर्ण करे। उन्होने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि लोकार्पण स्थल के आस-पास तथा मैट्रो लाईन की साईडों पर सौन्र्दीयकरण के कार्यो को भी तेजी से पूर्ण करे। जहाॅ पर भी पोैधे रोपित करने की आवश्यकता हो उन्हें शीघ्रता से लगवाये जिससे गाजियाबाद का नाम सौन्र्दीयकरण के सम्बन्ध में उत्रोतर मुखरित होता रहे। उन्होने एयरपोर्ट अर्थोटी के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वे एयरपोर्ट से सम्बन्धित सभी कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कर लें और विधुत, प्रदूषण आदि से सम्बन्धित सभी औपचारिकताए समय से पूर्ण कर लें।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अन्तरविभागीय समन्वय स्थापित कर सभी कार्यो को गति प्रदान करें ताकि समय से कार्य पूर्ण कर दिया जाये। उन्होने कहा कि यदि किसी भी विभाग के अधिकारी के द्वारा कार्यो में शिथिलता बरती गयी तो वे सख्ती से पेश आयेगीं। उन्होने कहा कि यदि किसी भी विभाग के अधिकारी को किसी भी विभाग के अधिकारी से समस्या हो तो वह उनसे सम्पर्क करे लेकिन कार्यो में शिथिलता नही बरते।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, मुख्य अभियन्ता जी0डी0ए0, अधीक्षण अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, ए0सी0एम0ओ0 , बेसिक शिक्षाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment