देवरिया । जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी हमले में शहीद उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान विजय कुमार मौर्य के शव का अभी तक अंतिम संस्कार नहीं हो सका है।
शहीद की पत्नी और परिजन अंतिम संस्कार से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलाने की मांग पर अड़े हुये हैं।
आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि शहीद विजय कुमार मौर्य का पार्थिव शरीर आज शाम चार बजे उनके पैतृक गांव छपिया पहुंचा।



0 comments:
Post a Comment