गोपालगंज । बिहार में गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बखरी गांव में कल देर रात एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के पांच बच्चा समेत आठ लोगों की झुलसकर मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि बखरी गांव निवासी बकरीदन राय के घर कल कल देर रात शार्ट सर्किट होने से आग लग गयी। इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिये गोपालगंज सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में एक ने दम तोड़ दिया।



0 comments:
Post a Comment