वैशाली, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में वैशाली में पीएसी कैंपस के पास से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। शव एक मफलर के सहारे लोहे के एंगल से लटका हुआ था। परिवारवालों की शिकायत पर थाना इंदिरापुरम पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। .
थानाध्यक्ष इंद्रापुरम नजीर अली ने बताया कि पीएससी कैंपस के पास वैशाली में एक कार गैराज है जहां एडवरटाइजिंग के लिये लोहे का स्ट्रक्चर लगा हुआ है। इसी एडवरटाइजिंग के स्ट्रक्चर के एंगल से एक युवक का शव लटका मिला है। यह शब एक मफलर के सहारे लटका था जैसे कि उसने आत्महत्या की हो, लेकिन इस मामले में एंगल की ऊंचाई 4- 5 फिट के करीब होने के कारण इस बात में दम मिला कि इतनी ऊंचाई से कोई व्यक्ति आत्महत्या कर सकता है क्योंकि शव के पैर जमीन पर टिके हुए थे । इस मामले में युवक की पहचान विवेक तोमर निवासी बागपत के रूप में हुई है जो सेक्टर 62 नोएडा में एक होटल पर काम करता था। थाना इंदिरापुरम में मृतक के भाई अश्विन की शिकायत पर हत्या का मामला अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच जारी है । हत्यारे कौन हैं और हत्या का उद्देश्य क्या है अभी कुछ साफ नहीं है ?



0 comments:
Post a Comment