साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थना साहिबाबाद क्षेत्र की शालीमारगार्डन कालोनी में मंगलवार की रात में आई एक बारात में चढ़त के दौरान मामूली बात पर बारातियों में लाठी डंडे चले और पुलिस को मौके पर आना पड़ा। लड़की की शादी की रश्म तो पूरी हो गयीं लेकिन शादी का जश्न धरा रह गया।
जानकारी के अनुसार शालीमारगार्डन जनक सिंह(बदला हुआ नाम) के यहां लड़की की बारात आयी थी। बारात चढ़त के दौरान बाराती आपस में किसी बात को लेकर उलझ गये और थोड़ी ही देर में लाठी डंडे चलने लगे। बारात में मची अफरातफरी से बारातियों में भगदड़ मच गयी और पुलिस को मोके पर आना पड़ा। पुलिस को आता देख वहां से उपद्रवी खिसक गये और वहां शांति छा गयी। लेकिन बारात का जश्न का माहौल खराब हो गया। बाद में लड़की की शादी की रश्म पूरी की गयीं और बारात सकुशल विदा हुई।



0 comments:
Post a Comment