साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) बृहस्पतिवार को अवंतीपुरा कश्मीर में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बिरोध एवं शहीद हुए जवानों के दुख में आज अनेक सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने आतंकवाद का पुतला फूंका तथा जवानों को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।
समाजवादी पार्टी की साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र की इकाई ने बृहस्पतिवार की सुबह पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और मोहन नगर चैक पर आतंकवाद का पुतला फूंका। इस अवसर पर साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष मनमोहन गामा, शिवचरण चैहान, अजय कुमार, कमलेश यादव, सचिन अब्बासी, जितेंद्र यादव ,आशीष तोमर, बिंदु हटा ,विपिन मिश्रा ,विक्रम मोहन, सानू मलिक, अजय कुमार, साबिर चैधरी, मोनू सैफी, अर्जुन, अफजल, वसीम सैफी, हर्ष नारायण झा आदि उपस्थित थे ।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजेंद्र नगर ईएसआई अस्पताल के पास पाकिस्तान और आतंकवादियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सीआरपीएफ के शहीद हुए जवानों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वहां पहुंचे स्थानीय सांसद एवं पूर्व जनरल वीके सिंह को कार्यकर्ताओं ने अपनी भावनाओं से अवगत कराया।
इसके अलावा मेवाड़ परिवार ने शहीद सैनिकों के लिए दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि। संस्थान के अध्यक्ष अशोक गदिया ने कहा कि कश्मीर के पुलवामा क्षेत्र में फिदायीन हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 44 जवानों की मौत से सभी सन्न हैं। पूरे देश के साथ वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस का प्रबंधन तंत्र व स्टाफ भी करूणा और आक्रोश में है। शहीद सैनिकों की मृत्यु पर दुख व्यक्त करते हुए मेवाड़ परिवार के सभी सदस्यों ने सुबह एसेम्बली में शोक सभा कर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा। उन्होंने सुझाव दिया कि कश्मीर को बदहाली से निकालने के लिए वहां के नौजवानों को कश्मीर से बाहर लाकर शिक्षित करने की आवश्यकता है। कुछ आतंकवादी संगठन व राजनेताओं की हरकतों की वजह से कश्मीर की पूरी अवाम कष्ट झेल रही है। शोकसभा में मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डाॅ. अलका अग्रवाल समेत तमाम शिक्षण व प्रशासनिक स्टाफ मौजूद था। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद सैनिकों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।
फोटो कैप्शन- आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्षन व पुतला दहन। फाइल एफ.2



0 comments:
Post a Comment