गाजियाबाद । जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता मे आज स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जिला स्वच्छता समिति की बैठक कलैक्ट्रट सभागार में आयोजित की गयी।
जिसमें जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव द्वारा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत की जा रही विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों के बारे मे अवगत कराया गया कि विगत बैठक में दिये गये दिशा निर्देशो के अनुपालन में कार्य योजना बनाकर नियमानुसार कार्य किया गया है। जनपद में शासनादेशों के क्रम में 11554 लाभार्थियों का एल0ओ0बी0 डाटा भारत सरकार की वेबसाईट पर अपलोड करा लिया गया है। जिसमें विगत वर्षो में ही 10329 शौचालयों निर्माण जनपद को खुले में शौचमुक्त किये जाने हेतु कर लिया गया था, अवशेष 1225 ऐसे लाभार्थी जिनके शौचालयों का निर्माण वित्तीय वर्ष 2018-19 में किया जाना था के सापेक्ष 759 स्वंय के संशााधन एंव 588 अनुदान से निर्मित किये गये है। साथ ही खुले में शौचमुक्त की स्थिरता बनाये रखने हेतु ग्रामो मे नियुक्त स्वच्छाग्रहियों एवं ब्लाॅक स्वच्छता टीम द्वारा माॅर्निग-इवनिंग फाॅलो-अप, प्रि-ट्रिगरिंग, ट्रिगरिंग, एवं सी0एल0टी0एस0 आदि के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता संदेशों से प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता बैठकें, रैलियाॅ एवं अन्य प्रचार-प्रसार सामग्री यथा- नुक्कड नाटक/पपेट शो, पोस्टर पेस्टिंग विडियो वैन, स्व्च्छाग्राही प्रशिक्षण ग्राम प्रधान/ग्राम पंचायत सचिवों का प्रशिक्षण एवं अन्य विभागो मे कार्यरत सहयोगी कर्मियो यथा-आंगनबाडी कार्यकत्री, ए0एन0एम0 आशा एवं अध्यापकगण आदि का समय-समय पर प्रशिक्षण द्वारा प्रचार-प्रसार ग्राम पंचायत/विकासखण्ड/जनपद स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते हुऐ ग्रामो को खुले मे शौचमुक्त की स्थिरता बनाये रखने हेतु गतिविधि की जा रही है।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 एस0एल0डब्लू0एम0 के तहत कार्य किये जाने हेतु जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुऐ कहा कि चूकि ग्राम पंचायतो मे ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन पर कार्य किया जा रहा है जिसके साथ साथ लिक्विड वेस्ट मैनेजमेन्ट पर भी कार्य किया जाना आवश्यक है जिसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर टैक्नीकल एजेन्सी/टैक्नीकल आफिर्स के माध्यम से ग्राम पंचायतो का स्थलीय सर्वेक्षण कराते हुऐ एक सप्ताह मे डी0पी0आर0 जिला स्तर से अनुमोदित कराते हुए पंचायती राज निदेशालय को प्रेषित कर दिया जाऐ। साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ग्राम पंचायतो मे ऐसी ं किशोरी बालिकाए/ग्रामीण महिलाओ को सैनेट्री नेपकिन के सम्बन्ध में उपयोगिता एवं व्यवस्था हेतु कार्यक्रम दिनंाक 25 फरवरी को 33 चयनित ग्राम पंचायतोे में निर्धारित करायेे। साथ ही डी0पी0आर0ओ0 को यह भी निर्देश दिये कि इस सम्बन्ध में एक कार्यशाला का आयोजन यथार्शीघ्र किया जाये। सैनेट्री नैपकीन की व्यवस्था हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत जो थीम पेन्टिग की जा रही है उनको तत्काल पूर्ण कराते हुए अवगत कराया जाये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण पी0एन0 दीक्षित, जिला विकास अधिकारी भालचन्द्र त्रिपाठी, ए0सी0एम0ओ0 संजय अग्रवाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश वास अधिशासी अभियन्ता जल निगम, जिला कन्सलटेन्ट स्वच्छ भारत मिशन मौ0 फारूक आदि उपस्थित रहें।


0 comments:
Post a Comment