गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना मोदीनगर पुलिस ने बीती रात जोशी इलेक्ट्रानिक मेरठ दिल्ली रोड के सामने एक संदिग्ध बांग्लादेशी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पकडे जाने पर उससे अपना नाम मौहम्मद मोयनुल इस्लाम उर्फ जानू पुत्र गोयल मिया निवासी नयावारी गाँव गोयली बाजार सियालहट बाग्लादेश बताया । उसके पास से कोई पासपोर्ट वीजा बरामद नही हुआ । उसने चोरी छीपे बाग्लादेश से भारत आना बताया । और बाते पूछने पर कुछ बताया नही है । बाग्लादेशी की गिरफ्तारी होने पर थाना हाजा पर एलआईयू ,आईबी तथा पुलिस द्वारा पूछताछ की गयी ।
पूछताछ मे वह बागलादेशी होना पाया गया। वह बाग्लादेश से आसाम,आदि राज्यो से होता हुआ दिल्ली आया था । दिल्ली मे पहाडगंज पर कही रूके थे साथ मे कुछ और लोग भी थे । मोदीनगर कैसे आया इस बारे मे कुछ बता नही पा रहा है । और दूसरे साथियो के बारे मे कुछ नही बता पा रहा है । उपरोक्त पकडे गये व्यक्ति मौहम्मद मोयनुल इस्लाम उर्फ जानू का सम्बध किसी देश विरोधी संगठन से तो नही है जिसके सम्बध मे अलग से एलआईयू,आईबी, तथा पुलिस द्वारा और जानकारी की जा रही है । इस सम्बध मे थाना मोदीनगर पर अभियुक्त मोहम्मद मोयनुल इस्लाम उर्फ जानू उपरोक्त के विरूद्ध मुकदमा अपराध सख्या 186/19 धारा पोसपोर्ट अधिनियम तथा 14 विदेशी अधिनियम पंजीकृत है । जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।



0 comments:
Post a Comment