साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना साहिबाबाद पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर चुनावों के मद्देनजर अपराधियों के खिलाफ चलाए गए सघन तलाशी अभियान के अंतर्गत 11 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से सात तमंचे , लूटे गए 8 एंड्रॉयड फोन , 6 मोटरसाइकिल ,25 पेटी शराब ,बीयर तथा नशीला पदार्थ के अलावा चाकू बरामद किए हैं ।
सीओ साहिबाबाद डॉ राकेश कुमार मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि एसएसपी गाजियाबाद उपेन्द्र कुमार अग्रवाल द्वारा लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ सघन तलाशी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे । इस कड़ी में थानाध्यक्ष साहिबाबाद जेके सिंह के नेतृत्व में कई टीमें गठित की गई जिन्होंने 11 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से सात तमंचे, 6 मोटर साइकिल , 8 एंड्रॉयड फोन, 25 पेटी शराब ,एक पेटी बियर, तथा 160 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया है। गिरफ्तार लोगों में जुबेर पुत्र मुनव्वर निवासी गुरुपुरी चंदन बिनावर बदायूं से एक तमंचा, नीरज पुत्र कपिल गुप्ता निवासी ए 151 शालीमार गार्डन एक्सटेंशन साहिबाबाद से एक तमंचा, ऋषभ पुत्र किशन सिंह निवासी 21एफ दिलशाद कॉलोनी सीमापुरी दिल्ली से एक तमंचा, अनस पुत्र मोहम्मद रिजवान निवासी एफ21 दिलशाद कॉलोनी दिल्ली से एक तमंचा, आशीष पुत्र रविंद्र निवासी ए114 सी -2 शालीमार गार्डन से एक चाकू, शकील पुत्र कयूम निवासी मोहल्ला शेख जादगान निवासी कस्बा व थाना कांधला से एक चाकू, तस्लीम पुत्र इंसार अंसारी निवासी मोहल्ला उर्दू कॉलोनी पुराना रोड कांधला बड़ोद जिला बागपत से एक तमंचा, सहजाद पुत्र निषार निवासी 131 गली दो जाकिर कॉलोनी थाना लिसाड़ी गेट मेरठ से एक चाकू, नीरज त्यागी पुत्र हरिओम निवासी 870 गली 14 मंडोली थाना हर्ष बिहार दिल्ली से 25पेटी शराब, हरेंद्र पुत्र राजपाल निवासी रिस्टल थाना लोनी से 160ग्राम नशीला पदार्थ तथा गौरव पुत्र कांति सिंह निवासी ग्राम हींगवाड़ा थाना बीबीनगर जिला बुलंदशहर यूपी से एक पेटी शराब बरामद की गयी है।
फोटो कैप्शन- का्रइम ड्राइव में 11 पकड़े गये।



0 comments:
Post a Comment