गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने एक युवती को गोली मारकर घायल करने वाला अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना ट्रोनिका सिटी क्षेत्र के मौहल्ला पूजा कालोनी का रहने वाला धीरज पुत्र लायक सिंह निवासी मंगल बाजार पूजा कालोनी थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद अपने ही मौहल्ले की ऊषा पुत्री लक्ष्मण सिंह निवासी खुराना इंकलेव थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद से प्रेम करता था। कु0 ऊषा की शादी अन्य स्थान पर तय होने से धीरज उपरोक्त ने उत्तेजित एवं आक्रोशित होकर सोमवार की शाम को कु0 ऊषा के घर में घुसकर उसके परिजनों के समक्ष जान से मारने की नियत से तंमचे से गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया ।
घायल कु0 ऊषा को उपचार हेतु जी0टी0बी0 अस्पताल शहादरा दिल्ली ले जाया गया । अभि0 धीरज उपरोक्त तंमचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गया । वादी श्री लक्ष्मण सिंह पुत्र मोहनलाल निवासी खुराना इंकलेव थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद की लिखित तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 219/19 धारा-452/504/506/307 भादवि बनाम धीरज उपरोक्त पंजीकृत करविवेचना उ0नि0 राजेन्द्र सिंह सिद्धू के सुपुर्द कर दिया गया। श्रीमानवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद के निर्देशन मे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी लोनी के आदेश से पुलिस टीम गठित कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उ0नि0 राजेन्द्र सिंह सिद्धू को रवाना किया गया । अभियुक्त धीरज उपरोक्त को घटना में प्रयुक्त एक अदद तंमचा 315 बोर व एक अदद कारतूस जिन्दा 315 बोर नाजायज के मौहल्ला पूजा कालोनी से गिरफ्तार किया गया बरामद अवैध तंमचा के संबंध में अपराध संख्या - 220/19 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा गया।



0 comments:
Post a Comment