गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) जनपद में लोक सभा सामान्य निर्वाचन के महा कुम्भ को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के क्रम में 11 अपे्रल 2019 के मतदान की तैयारियो के संबंध में कलेक्टेªट सभागार में पे्रक्षक महोदय वेद प्रकाश गुप्ता द्वारा समीक्षा की गयी।
इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षित एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में मतदान कराने हेतु जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा सभी तैयारियाॅ पूर्ण कर ली गयी है। वरनेबिल व क्रिटीकल मतदेय स्थलों पर पुलिस बल व अर्द्ध सैनिक बल पर्याप्त मात्रा में है। जो बूथ मिश्रित आवादी वालें क्षेत्रों में है तथा जहाॅ पर मतदाताओं को डराये धमकाये जाने की आशंका है वहा पर पुलिस के पुख्ता इन्तजाम किये गये है।
जिला निर्वाचन अधिकारी रितु माहेश्वरी ने बताया कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर आयोग के दिशा निर्देशानुसार समस्त आवश्यक वयवस्थाये पूर्ण से ही सुनिश्चित कर ली गयी है। दिव्यांग मतदाताओं एवं बुर्जग मतदाताओं हेतु विशेष इन्तजाम किये गये है। ताकि मतदान करने में किसी को समस्याओं का सामना न करना पडें। पे्रक्षक द्वारा जिलाधिकारी से कन्ट्रोंल रूम में आयी शिकायतों के बारे में जानकारी ली गयी। इस पर जिलाधिकारी ने बाताया कि एन0जी0आर0एस0 द्वारा प्राप्त 6500 शिकायतों में से 6400 शिकायतों का निस्तारण हो चुका है। सी विजिल एप से प्राप्त 26 शिकायतों में से 6 सही पाये जाने पर निस्तारित की गयी है। काॅल सेन्टर में आयी शिकायतों का तुरन्त निस्तारण हो रहा है। सभी नोडल अधिकारी निर्वाचन कार्यो में दिये गये दायित्वों का भली प्रकार निर्बाहन कर रहे है। आदर्श आचार सहिता का कडाई से अनुपालन कराया जा रहा है। पे्रक्षक महोदय ने कहा कि सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर कार्य करते रहे।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक यातायात, पुलिस अधीक्षक क्राईम, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी प्रशासन व सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।



0 comments:
Post a Comment