नयी दिल्ली । पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज क्षेत्र के नाले से 40 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि उसे संदेह है कि महिला ने नाले में कूदकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि गड़बड़ी की आशंका नही लगती क्योंकि महिला के शरीर पर कोई चोट के निशान नही है ।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की पहचान अभी नही हुयी है।



0 comments:
Post a Comment