साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना साहिबाबाद से संबंधित तीन वीडियो आम जनता में वायरल हो रहे हैं। जिसमें हवालात में बंद व्यक्ति से मिलवाने का रेट 500 रुपये और जमानत आसानी से हो जाए उसके लिए धारा कम कराने का रेट 5000रुपये बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार यह तीनों वीडियो शुक्रवार को बनाए गए हैं जिसमें थाना साहिबाबाद में एक जुआ प्रकरण में बंद 2 लोगों से संबंधित बताये गये हैं। पुलिसकर्मी से बात करने वाला व्यक्ति थाने की हवालात में बंद व्यक्ति को छोड़ने की बात करता है। उनसे मिलने की बात जब वह करता है तो उसे हवालाती से मिलने के लिए चाय पानी का खर्चे के नाम पर 500रुपये मांगते दिखाया गया हैं और जब वह छोड़ने की बात पर जिद करता है तो उसके लिए पुलिसकर्मी मना कर देता है। लेकिन वह कहता है कि चैकी इंचार्ज से बात करके धारा हल्की करा देगा जिससे आराम से जमानत हो जाएगी, उसके लिये 5हजार रुपये लगेंगे।
यह तीन वीडियो आम जनता में चर्चा का विषय बने हुए हैं। जरूरत है वीडियो की जांच करने की कि क्या यह वीडियो सही है और इसमें कितनी सत्यता है। जहां एक ओर उत्तर प्रदेश की सरकार,पुलिस महानिदेशक एवं गाजियाबाद जिले के एसएसपी एवं डीआईजी उपेन्द्र कुमार अग्रवाल भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं पुलिस कर्मी इस वीडियो में उनके प्रयासों को ठेंगा दिखाते दिख रहे हैं।



0 comments:
Post a Comment