साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना लिंक रोड पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ में पिछले शुक्रवार को घायल हुए एक शातिर लुटेरे से लूट का माल खरीदने वाले दो सुनारों को गिरफ्तार किया है तथा इनसे लूट का सामान बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष लिंक रोड लक्ष्मी सिंह चैहान और एसआई नरपाल सिंह के नेतृत्व में साइट चार औद्योगिक क्षेत्र साहिबाबाद में सात दिन पहले हुई एक सशस्त्र मुठभेड़ में गिरफ्तार लूटेरे किशनलाल भूटानी उर्फ गौरव से लूट का माल खरीदने वाले डीएनडी ज्वेलर्स शाहदरा के मालिक दयानंद सोनी उर्फ राजू पुत्र नोबत सिंह निवासी 379ज्वाला नगर गली6 शाहदरा दिल्ली तथा विक्की पुत्र शिवम निवासी गली नंबर 6 मकान नंबर 379 ज्वाला नगर शाहदरा दिल्ली को गिरफ्तार कर उनसे लूट केे खरीदे गये सामान में से दो सोने की चैन तथा एक चैन का टुकड़ा बरामद किया है।
सीओ साहिबाबाद डॉ राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि ज्वाला नगर शाहदरा के दोनों ज्वेलर्स किशन लाल भूटानी नाम के लुटेरे से लूट का माल खरीदते थे और उसका सहयोग करते थे। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। किशनलाल भूटानी को साइट 4 साहिबाबाद क्षेत्र में स्थित एक होटल में एक शादी समारोह में सामिल हाने आई महिला के गले से सोने की चैन लूटते समय रंगे हाथों पुलिस की मुठभेड़ हुई थी और लुटेरा किशनलाल भूटानी गोली लगने से घायल हो गया था। किशनलाल भूटानी को इलाज के लिए जीटीवी अस्पताल शाहदरा में भर्ती कराया गया थ और वह तभी से वहां उपचाराधीन है।




0 comments:
Post a Comment