इंदिरापुरम, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में रविवार को एक महिला और उसके तीन बच्चों की हुई हत्या के मामले में आरोपी पति का अभी तक कुछ पता नहीं चला है पुलिस की तीन टीमें लगातार उसे तलाश रही हैं।
थानाध्यक्ष इंदिरापुरम संदीप कुमार सिंह ने बताया कि ज्ञान खंड इंदिरापुरम में बच्चों और उनकी मां की हत्या के मामले में जानकारी में आये हत्यारोपी उसके पति का अभी तक कोई पता नहीं चला है । जब तक मृतका का पति नहीं मिलता है यह कहना मुश्किल है हत्या क्यों हुई और किसने की।
गौरतलब है कि ज्ञानखण्ड 4 इंदिरापुरम के फ्लैट नंबर एस एफ175बी में सुमित कुमार पत्नी आशु बाला 32 ओर परमेश 5 आकृति और आरव 4 के साथ रहते थे। सुमित बैंगलूरु की एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजिनीरिंग थे लेकिन उनकी नौकरी चली गयी। नौकरी जाने के बाद वह अपने परिवार के साथ यहां इंदिरापुरम में बस गया। सुमित की पत्नी एक निजी स्कूल में टीचर थी जिससे बड़ी मुशिकल से घर का गुजारा चल रहा था। आर्थिक तंगी के कारण रोज-रोज होने वाली ग्रह कलेश को इस घटना की वजह बताया जा रहा है । सुमित पर आरोप है कि उसने शनिवार की रात में 3 बजे अपनी पत्नी व तीन बच्चों की कर वह फरार हो गया । हत्या करने से पहले उसने अपनी पत्नी के भाई को वीडियो संदेश देकर बता दिया था । सुमित का अभी तक कोई अता-पता पुलिस नहीं लगा सकी है । उसकी आखिरी लोकेशन मध्यप्रदेश में मिली बताई गई है। पुलिस ने तीनों बच्चों और उनकी मां के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिवारजनों को सोंप दिया है।


0 comments:
Post a Comment