वैशाली, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में एक 46 साल की एक घरेलू सेविका ने रविवार की रात में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है ।
जानकारी के अनुसार दीपिका उर्फ रेबिका उम्र 46 साल आसाम की रहने वाली थी और अपने एक निकट संबंधी के साथ जो दिल्ली रहते हैं के साथ यहां वैशाली में नौकरी के लिए डेढ़ साल पहले आयी थी। महिला चिकित्सक डॉ प्रियंका अग्रवाल के यहां उसे घरेलू सेविका के तौर पर काम मिला । करीब डेढ़ साल से वह यहां कार्यरत थी । प्रियंका अग्रवाल का सेक्टर 3ए वैशाली में अपना क्लीनिक है और यहीं पर आवास भी है।
डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात 11 बजे वह तथा दीपका दोनों अपने अपने कमरे में सोने चले गए थे । सवेरे 6बजे उसने दीपका को जगाने की कोशिश की तो उन्होंने देखा वह पंखे से लटकी हुई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 15 दिन से दीपिका कुछ परेशान दिख रही थी उसका कहना था कि वह अविवाहित है उसका अपना कोई नहीं है और उम्र भी काफी हो चुकी है अब शादी उससे कौन करेगा? उसकी जिंदगी का अब क्या फायदा है ? इस तरह के नकारात्मक विचार उसके मन में रहते थे। उसने उसे समझाने का काफी प्यास किया था।
चैकी वैशाली इंचार्ज अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि वे मृतका के निकट संबंधी के संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन अभी तक किसी से संपर्क नहीं हो पाया है। दीपिका का शव उन्होंने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज रहे हैं ।



0 comments:
Post a Comment